UPP EXAM: जानिए किस जिले में सर्वाधिक और किस जिले में सबसे कम अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, देखिए महत्व पूर्ण दिशा निर्देश

 

UPP EXAM: जानिए किस जिले में सर्वाधिक और किस जिले में सबसे कम अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, देखिए महत्व पूर्ण दिशा निर्देश...

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक परीक्षा 2023 का विस्तृत एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा एडमिट कार्ड की लिंक एक्टिवेट कर दी गई है उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपना विस्तृत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। शाम 6.00 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया गया है। विस्तृत एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा संबंधित जरूरी दिशा निर्देश उपलब्ध हैं। परीक्षा शहर और शिफ्ट की सूचना पहले ही दे दी गई थी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड (UPPBPB) द्वारा 23 दिसंबर 2023 को आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से प्रारंभ हुई थी 16 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे आवेदन शुल्क जमा करने आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2024 निर्धारित थी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार था अब विस्तृत एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इससे पहले 10 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पदों के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। 

क्या है पूरी खबर 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) लखनऊ द्वारा 60244 आरक्षी नागरिक पुलिस पुरुष /महिला पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थीं। 20 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी 20 जनवरी 2024 के बाद से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी का बेसब्री से इंतजार था अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) लखनऊ द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर की जानकारी का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से अपना परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तृत एडमिट कार्ड जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम कितने समय परीक्षा में उपस्थित होना है आदि दिशा निर्देश 13 फरवरी 2024 को जारी कर दिया गया है उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट विजिट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अधिकारिक वेबसाइट का पता www.uppbpb.gov.in हैं।   

इस दिन आयोजित होगी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 हेतू 23 दिसंबर 2023 को 60244 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था जिसकी लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में दिनांक 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार और 18 फरवरी 2024 दिन रविवार को दो पालियों मे प्रातः 10 से दोपहर 12:00 बजे एवं दोपहर को 3.00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जायेगी 



Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD