UP POLICE EXAM CENTRE: एडमिट कार्ड जारी होने पर यूपी पुलिस परीक्षा के इन केंद्रों में हुए हैं बदलाव, जानिए किन-किन जिलों में बदले गए परीक्षा केंद्र...
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रारंभ बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों के सापेक्ष 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार और 18 फरवरी 2024 दिन रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है यह परीक्षा दो दिनों में चार पालियों मे लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है हालांकि सोशल मीडिया पर की खबरें चल रही है कि 10 फरवरी को जारी हुई एग्जाम सिटी में आज फिर कुछ परिवर्तन किया गया है किंतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा ऐसी कोई भी सूचना अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं की गई है अतः उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपनी परीक्षा की तैयारी करें और एडमिट कार्ड में जी परीक्षा केंद्र एग्जाम सिटी में उपस्थित होने के लिए जिस समय पर कहा गया है वहीं पर जाकर अपने परीक्षा दें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज शाम 6:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक जारी कर दिया गया है उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की सहायता से विस्तृत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं 10 फरवरी 2024 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया था
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक परीक्षा 2023 का विस्तृत एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड की लिंक एक्टिवेट कर दी गई है उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपना विस्तृत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। शाम 6.00 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया गया है। विस्तृत एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा संबंधित जरूरी दिशा निर्देश उपलब्ध हैं। परीक्षा शहर और शिफ्ट की सूचना पहले ही दे दी गई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा 23 दिसंबर 2023 को आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से प्रारंभ हुई थी 16 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे आवेदन शुल्क जमा करने आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2024 निर्धारित थी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार था अब विस्तृत एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इससे पहले 10 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पदों के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी।
क्या है पूरी खबर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा 60244 आरक्षी नागरिक पुलिस पुरुष /महिला पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थीं। 20 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी 20 जनवरी 2024 के बाद से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी का बेसब्री से इंतजार था अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर की जानकारी का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है