Current Affairs January 2024: महत्व पूर्ण समसामयिक प्रश्न की श्रृंखला, PCS सहित सभी परीक्षाओं के लिए महत्व पूर्ण

Current Affairs January 2024: महत्व पूर्ण समसामयिक प्रश्न की श्रृंखला, PCS सहित सभी परीक्षाओं के लिए महत्व पूर्ण...

आयुष समग्र कल्याण

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में 'आयुष समग्र कल्याण केंद्र (Ayush Holistic Wellness Centre - AYUSH HWC)' का उद्घाटन किया, जो न्यायपालिका के भीतर समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में एक सार्थक सिद्ध हुआ है।

AYUSH HWC राष्ट्रीय आयुष मिशन (National AYUSH Mission - NAM) में आयुष्मान भारत का एक घटक है।

AYUSH HWC, आयुष मंत्रालय के तहत SC और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है।

रीग्रीनिंग अफ्रीका पहल 

इस पहल के तहत अफ़्रीका की कृषि को पुनः हरा-भरा बनाना है। इसके तहत इथियोपिया, घाना, केन्या, माली, नाइजर, रवांडा, सेनेगल और सोमालिया में 350,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि को पुनर्वनीकरण किया जाएगा। 

इस पहल का उद्देश्य वर्ष 2030 तक, 5 मिलियन हेक्टेयर भूमि को पुनर्वनीकरण करना है।

 संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, भूमध्यसागरीय और दक्षिण एशिया की सात विश्व पुनर्स्थापना (Restoration) फ्लैगशिप को मान्यता दी है ।

1.भूमध्यसागरीय वनों को पुनर्स्थापित करने की पहल

2.लिविंग इंडस पहल

3.एक्सिओन एंडिना (Acción Andina)

4.श्रीलंका मैंग्रोव पुनर्जनन पहल

5.तराई आर्क लैंडस्केप पहल

6.रीग्रीनिंग अफ्रीका पहल

7.अफ़्रीका की शुष्क भूमि में वनों को बढ़ाने की पहल

सात विश्व पुनर्स्थापना(Restoration) फ्लैगशिप 

इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने केन्या के नैरोबी में की गई।

इसको संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के द्वारा प्रारम्भ किया गया है। 

इसका उद्देश्य प्रत्येक महाद्वीप और महासागर में पारिस्थितिकी तंत्र के क्षरण को रोकना है।

रिप करंट (Rip current)

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रिप करंट की निरंतर निगरानी और परिचालन पूर्वानुमान अलर्ट जारी करने के लिए एक परियोजना शुरू की है।

अरुणाचल प्रदेश सीएम पेमा खांडू द्वारा घोषित जेजेएम के तहत 'हर घर जल' योजना में 100% संतृप्ति हासिल करने पहला पूर्वोत्तर राज्य बना.

रायसीना डायलॉग

पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग(भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन) के 9वें संस्करण का उद्घाटन किया. ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

 स्काईवॉकर हूलॉक गिब्बन

एक नए अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने म्यांमार में एक ही स्थान पर स्काईवॉकर गिब्बन की सबसे अधिक संख्या होने का दावा किया गया है।

सम्मक्का-सरक्का मेदाराम जथारा

मेदाराम जथारा,मुख्य रूप से कोया जनजाति द्वारा मनाया जाता है 

यह विश्व की सबसे बड़ी जनजातीय धार्मिक मंडली है जिसे द्विवार्षिक रूप सेआयोजित किया जाता है

इसमें मेदाराम में 'माघ' (फरवरी) के महीने में पूर्णिमा के दिन इस चार दिवसीय महोत्सव पर लगभग 10 मिलियन लोग एकत्रित होते हैं।

मेदाराम तेलंगाना के एतुरनगरम वन्यजीव अभयारण्य में एक दूरस्थ स्थान है।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT