UP Police Bharti : यूपी पुलिस की 52699 पदों पर भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन


UP Police Recruitment 2023 : Uttar Pradesh के Chief Minister Yogi Adityanath ने बीते दिनों प्रदेश में 52699 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती को लेकर निर्देश जारी किया गया था। जिसमें भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया था। इसी बीच पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट को लेकर है।

जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से सब इंस्पेक्टर के 2469 , जेल वार्डर के 2833 और कॉन्स्टेबल के 52699 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। टेंडर के मुताबिक पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल के लिए करीब 20 हजार से लेकर 2 लाख तक अभ्यर्थी होंगे। फिजिकल में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई डिटेल्स भी देनी होगी।

इन जिलों में होगी फिजिकल परीक्षा -

नोटिस के मुताबिक फिजिकल परीक्षा प्रयागराज, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में होगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

अक्टूबर से शुरू हो सकते हैं आवेदन -

UP Police Recruitment के लिए आवेदन अक्टूबर से शुरू हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी नोटिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है तो दिसंबर से फरवरी तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जा सकता है। आपको बता दें कि 52699 पदों की भर्ती यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी। वहीं, ये भर्ती 2018 के बाद भी की जा रही है। क्योंकि 2018 के बाद से प्रदेश में पुलिस की कोई भी भर्ती नहीं आयोजित की गई है।

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT