
JNU UG Admission 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में यूजी प्रोगाम में एडमिशन की राह देख रहे स्टूडेंट्स के लिए काम की अपडेट है। जेएनयू आगामी 08 अगस्त, 2023 को अंडरग्रेजुएशन प्रोगाम में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जारी की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी परीक्षार्थी इस लिस्ट का इंतजार देख रहे हैं, वे आठ अगस्त को पोर्टल पर जाकर चेक कर लें। लिस्ट में नाम चयनित होने पर स्टूडेंट्स को दाखिले से जुड़ी आगे की प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। इसके तहत, स्टूडेंट्स को 11 अगस्त, 2023 तक अपनी सीटें ब्लॉक करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
JNU UG Admissions 2023 First Merit List: (16 अगस्त को आएगी दूसरी लिस्ट) -
पहली मेरिट लिस्ट के तहत एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेएनयू 16 अगस्त, 2023 को दूसरी मेरिट सूची का प्रकाशन जारी कर सकता है। हालांकि, छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि यह डेट भी टेंटेंटिव है। वहीं,तीसरी मेरिट सूची 22 अगस्त, 2023 को और चौथी और अंतिम 7 सितंबर, 2023 को जारी की जाएगी। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि ये अस्थायी तिथियां हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे तिथियों से जुड़ी सटीक अपडेट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
JNU UG Admissions 2023 First Merit List: (जेएनयू यूजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स) -
सबसे पहले स्टूडेंट्स को जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnu.ac.in और jnuee.jnu.ac.in पर जाना होगा। इकसे बाद, अब, स्क्रीन पर उपलब्ध जेएनयू यूजी पहली मेरिट सूची 2023 की जांच करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें। अब मेरिट सूची नई विंडो में दिखाई देगी। इसके बाद इस पर उल्लिखित विवरण की जांच करें और भविष्य में उपयोग के लिए मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
Admission Schedule for UG and CoP programme
इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।