CTET Admit Card 2023 Date: सीटीईटी 2023 का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड


CTET Admit Card 2023 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शुक्रवार यानी 18 अगस्त, 2023 को CTET 2023 का एडमिट कार्ड जारी करेगा. जो भी उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट- (CTET) के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं. CTET परीक्षा 20 अगस्त 2023 को OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ पर क्लिक करके भी CTET Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी CTET 2023 का एडमिट कार्ड देख सकते हैं. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड, उन्हें आवंटित परीक्षा शहर के विवरण के साथ 18 अगस्त को उपलब्ध होंगे. परीक्षा दो पालियों में शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

CTET के लिए दो पेपर होंगे. इसमें पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं और पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं. वहीं उम्मीदवार जो दोनों लेवलों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) में उपस्थित होना होगा.

CTET Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड -

CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.

आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका CTET Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

CTET Admit Card 2023 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT