Mukhya Sewika Result Out: मुख्य सेविका में अगले चरण के लिए 8835 छात्राएं सफल घोषित, इस Direct Link से करे चेक


Mukhya Sewika Result Out: मुख्य सेविका में अगले चरण के लिए 8835 छात्राएं सफल घोषित, इस Direct Link से करे चेक...

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा मुख्य सेविका का अगले चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्य सेविका अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते है। 

क्या रही अगले चरण की कटऑफ 

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की कटऑफ 52.45 निर्धारित की गई है। सामान्य, EWS और OBC वर्ग की कटऑफ 52.45 निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति वर्ग SC कि कटऑफ 52.45 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार ST अनुसूचित वर्ग की कटऑफ 46.72 निर्धारक की गई है। 

यह नोटिस हुई थी जारी

अभ्यर्थियों के लिए नई सूचना जारी की गई है मुख्य सेविका पदों के लिए विज्ञापन PET 2021 के आधार पर जारी किया गया था। कुल 2693 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। किंतु कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी जिसके कारण परिणाम घोषित नहीं किया जा सका था अब उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में कमी की गई है। जारी सूचना के अनुसार अब 2567 पदों पर ही अगले चरण का परिणाम घोषित किया जाएगा। 

इन पदों पर चल रहे आवेदन 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला UPSSSC ANM JOBS के 5272 से अधिक रिक्त पदों पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC उत्तर प्रदेश द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

क्या है आवेदन के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन सिर्फ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में शामिल वे महिला उम्मीदवार जिनके नॉर्मलाइज्ड अंक शून्य या उससे अधिक है वे ही इन पदों पर आवेदन के पात्र हैं। विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि 14 अक्टूबर 2024 हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फुल नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन कर सकते है रिक्रूटमेंट के माध्यम से 5272 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

ANM आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां 

विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि: 14 अक्टूबर 2024

आनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 28 अक्टूबर 2024

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 27 नवम्बर 2024

आवेदन में संशोधन की तिथि: 04 दिसंबर 2024

शैक्षिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण हो और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में शामिल हो साथ में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में दो वर्ष नर्सिंग डिप्लोमा का कोर्स किया हो।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2022 और PET 2023 के आधार पर अब तक कुल 22 हजार से अधिक रिक्त पदों पर अलग अलग कुल 20 विभागों में भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका हैं। किन्तु अभी तक किसी भी पद के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख नहीं घोषित की गई है। जिसको लेकर छात्रों ने आयोग पर धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद सचिव ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी का चयन इस सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा इन पदों पर मुख्य परीक्षा की तिथि उसके बाद घोषित होगी परीक्षा दि

लेखपाल के पदों पर विज्ञापन जल्द

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व लेखपाल के 4700 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2024 का आयोजन किया जाना है। और कई नए पदों पर विज्ञापन भी जारी किया जाना है किंतु अभी तक आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी है। जिसके कारण कोई नए विज्ञापन जारी नही हो पा रहे हैं। आयोग के पास लगभग 5 हजार पदो पर भर्ती के लिए राजस्व लेखपाल का अधियाचन भेजा गया है। इससे पहले PET 2021, PET 2022 और PET 2023 का आयोजन अक्टूबर माह तक सम्पन्न कर लिया गया था किंतु PET 2024 का नोटीफिकेशन ही अभी तक नही जारी किया गया है। ऐसे में PET परीक्षा अगले वर्ष ही आयोजित हो सकेगी। 

PET 2022 और PET 2023 के आधार पर कई परीक्षाएं लंबित 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग PET परीक्षा के अंको के आधार पर ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका देता है। PET 2022 के आधार पर आशु लिपिक और वनरक्षक के पदो पर विज्ञापन जारी किया गया था अब इन पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए UPSSSC उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा शार्ट लिस्ट कट ऑफ जारी कर दिया गया है। आशु लिपिक के 333 रिक्त पदों पर चयन हेतु और वनरक्षक के 700 से अधिक रिक्त पदों पर चयन हेतु प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2022 के नॉर्मलाइज्ड  स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्ट कटऑफ जारी किया गया है। इससे पहले PET 2022 के अन्तर्गत अन्य सभी भर्ती के लिए शार्ट लिस्ट कट ऑफ जारी किया जा चुका हैं। किंतु अभी तक किसी भी पद के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। अब जल्द ही PET 2023 के आधार पर जारी विज्ञापित पदों पर शार्ट लिस्ट कट ऑफ जारी की जाएगी। 

क्या है शार्ट लिस्ट कटऑफ 

अनारक्षित वर्ग की कट ऑफ : 59.98 अंक 
ओबीसी वर्ग की कट ऑफ : 59.98 अंक 
ईडब्ल्यूएस वर्ग की कट ऑफ : 59.98 अंक 
अनुसूचित जनजाति एसटी वर्ग की कटऑफ : 35.33 अंक
अनुसूचित जाति एससी वर्ग की कट ऑफ : 54.30 अंक 

PET 2024 का विज्ञापन जल्द होगा जारी

PET 2024 की परीक्षा भी आयोजित की जानी है किंतु अभी तक PET का नोटीफिकेशन और सिलेबस ही नहीं किया गया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 100 अंको की आयोजित होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा जायेगा। परीक्षा 2 घण्टे की आयोजित होगी इसमें भारतीय इतिहास, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय संविधान, समसामयिक प्रश्न, सामान्य हिन्दी तर्कशक्ति और अंग्रेज़ी से सम्बंधित प्रश्न शामिल होगें। PET परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के अंको के आधार पर ही विभिन्न पदों के मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को मौका मिलता है। किंतु अभी तक PET 2024 का विज्ञापन जारी नही किया जा सका है। जिसका अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। 

एजेंसी का चयन न होने के कारण परीक्षा में देरी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नई सूचना जारी की गई है उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जा जारी सूचना के अनुसार एजेंसी चयन हेतु ओएमआर आधारित परीक्षा कराने के लिए टेंडर निकाले गए थे किंतु किसी भी एजेंसी द्वारा निर्धारित अर्हता पूर्ण ना किए जानें के  कारण ई टेंडर निरस्त किया जाता है जल्द ही नया टेंडर जारी किया जाएगा।  

इन पदो पर होनी है ओएमआर आधारित परीक्षा 

PET 2023 के आधार पर अब तक कई पदो पर अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गईं हैं। अब PET 2023 के आधार पर ही लेखपाल के 5 हजार से अधिक पदों पर विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। UPSSSC PET 2023 के आधार पर इन पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका सिलेबस भी अब जारी कर दिया गया है। इन पदों में शामिल विज्ञापन हैंमण्डी सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2, बीसीजी टेक्नीशियन, कृषि प्राविधिक सहायक, AG 3 / स्टोरकीपर, जेई सिविल और होमियोपैथिक फार्मा और साथ में विज्ञापित इन पदों के SYLLABUS भी जल्द जारी कर दिया जाएगा इन पदों में शामिल है आयुर्वेद फार्मा, सहायक अकाउंटेंट / ऑडिटर, खाद्य और औषधि विश्लेषक। जल्द ही इन पदों के लिए परीक्षा तिथि और शार्ट लिस्ट कट ऑफ जारी कर दी जाएगी। नवम्बर और दिसंबर माह में इन पदों पर मुख्य परीक्षा आयोजित की जा सकती हैं। 

विस्तृत सिलेबस हुआ जारी 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा अवर अभियंता सिविल मुख्य परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न विभागों के नियंत्रण अधीन अवर अभियंता सिविल के सीधी भर्ती के रिक्त कुल 4612 पदों पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इससे पहले स्टोरकीपर के सीधी भर्ती के रिक्त कुल 200 पदो पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। दोनो पदो के लिए मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी विस्तृत सिलेबस डाउनलोड कर सकते है। 

अब अवर अभियंता सिविल JE CIVIL SYLLABUS के रिक्त पदों पर चयन हेतु शासन द्वारा अनुमोदित लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम प्रकाशित किया जा रहा है। जारी पाठ्यक्रम के अनुसार विषय सम्बन्धित 65 प्रश्न पूछें जायेंगे और कंप्यूटर से संबंधित 15 प्रश्न पूछें जायेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य संबंधित 20 प्रश्न पूछें जायेंगे। 

मंडी सचिव मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2023 के आधार पर जारी विज्ञापन मंडी सचिव पदो पर मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया गया है। जिसमें 20 प्रश्न उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित 15 प्रश्न कंप्यूटर से संबंधित 15 प्रश्न रीजनिंग, 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 20 प्रश्न मंडी सचिव से पूछे जायेंगे। इस प्रकार कुल 100 प्रश्नों की ओएमआर OMR आधारित परीक्षा आयोजित होगी। नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा। कुल 2 घण्टे की ओएमआर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा शुल्क परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड सम्बन्धित सूचना अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD