जुलाई माह में ही आयोजित होंगी UP POLICE Re Exam, पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथि की घोषित

जुलाई माह में ही आयोजित होंगी UP POLICE Re Exam, पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथि की घोषित...

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सिपाही भर्ती के लिए रद्द हुई परीक्षा को दुबारा कराने को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। सभी जिला के एसपी और डीएम को इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र सहित स्ट्रॉन्ग रूम और अन्य जानकारियां जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा का पुनः आयोजन आगामी सप्ताहों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जो की 17 फ़रवरी और 18 फरवरी को पेपर लीक होने के चलते रद्द हो चुका हैं। सोशल मीडिया पर एक वायरल नोटिस के अनुसार उक्त सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती हैं। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे लाखो उम्मीदवार का इंतजार समाप्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी परीक्षा दो दिन चार पालियों मे प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। 15 जून तक भर्ती बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर देगा। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPBPB द्वारा 23 दिसंबर 2023 को 60244 नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार से प्रारम्भ हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की गई थीं। इन पदों पर आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2024 निर्धारित थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 जनवरी तक किया गया था उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPBPB द्वारा पुलिस के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 17 फरवरी और 18 फरवरी 2024 को दो दिन चार पालियों मे आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। किंतु परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के पश्चात परीक्षा को रद्द करनी पड़ी थी। अब परीक्षा में आवेदन किए हुए उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि घोषित होने का बेसब्री से इंतज़ार है। तैयारियां अंतिम चरण में है किसी भी समय आधिकारिक परीक्षा तिथि घोषित की जा सकती हैं। 

क्या है पूरी खबर 

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 संपादक विज्ञप्ति दिनांक 23 दिसंबर 2023 के अनुक्रम में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा निम्न तिथियां में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस की पदों पर सीधी भर्ती 2023 लिखित परीक्षा के आयोजन की तिथि दिनांक 16 जुलाई 2024 दिन शनिवार को दो पालियों मे और दिनांक 17 जुलाई 2024 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित की जा सकती है इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अलग से जारी जाएंगे। हालांकि यह सिर्फ एक वायरल नोटिस हैं अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड आयोजित कराने की तैयारी है। और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद ही आरक्षी नागरिक पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की रद्द हुई परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी परीक्षा रद्द करते समय 6 माह के भीतर दुबारा परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। परीक्षा रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को भी हटाया गया था। 

क्या है उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक सम्बन्धित खबर 

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक कांस्टेबल UP POLICE CONSTABLE RE EXAM DATE भर्ती परीक्षा 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार और 18 फरवरी 2024 दिन रविवार को प्रदेश की 75 जिलों में दो दिन चार पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद पेपर लीक की खबरें वायरल होने लगी जिसके पश्चात अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्विटर पर यूपी पी पेपर लीक ट्रेंड करने लगा इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने का आदेश जारी किया और 6 महीने के भीतर पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPBPB उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के अन्तर्गत दिनांक 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार एवं 18 फरवरी 2024 दिन रविवार को आयोजित ऑफलाइन परीक्षा के अन्तर्गत सभी पालियों की निरस्त हुई परीक्षा के पुनः अयोजन के संबन्ध में सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। 

सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस के अनुसार निरस्त हुई परीक्षा का पुनः आयोजन अब दिनांक 12 अगस्त 2024 दिन शनिवार और 13 अगस्त 2024 दिन रविवार को दो दिन चार पालियों मे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की दुबारा परीक्षा आयोजित किया जाना संभावित हैं। 

क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPBPB द्वारा ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है जिसमे भर्ती बोर्ड ने बताया कि अभी परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की गई है। जल्द ही बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा और नई तिथि आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सभी जिला अधिकारियों से परीक्षा केंद्र की जानकारी भी मांग ली गई है सरकारी स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाने की योजना है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे। 

कब आयोजित हुईं थीं परीक्षा 

उत्तर प्रदेश पुलिस 2024 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार और 18 फरवरी 2024 दिन रविवार को प्रदेश की 75 जिलों में दो दिन चार पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद पेपर लीक की खबरें वायरल होने लगी जिसके पश्चात अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्विटर पर विभिन्न hastag के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस पेपर लीक UPP PAPER LEAK ट्रेंड करने लगा इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने का आदेश जारी किया और 6 महीने के भीतर पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया है। 

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD