UPSSSC Lekhpal Notice: लेखपाल भर्ती हुई रद्द, जानिए उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा और दुबारा कब आयोजित होगी परीक्षा

UPSSSC Lekhpal Notice: लेखपाल भर्ती हुई रद्द, जानिए उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा और दुबारा कब आयोजित होगी परीक्षा...

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व लेखपाल के 8085 पदों के सापेक्ष जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह में विज्ञापन जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मार्च में प्रारम्भ हुई जुलाई माह में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। अन्तिम परिणाम 30 दिसम्बर 2023 को घोषित किया गया था। अभ्यर्थियों द्वारा किसी एक प्रश्न पर विवाद को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई थ। जिसके बाद अब उच्चतम न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लगा दिया है।  23 फरवरी 2024 को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों द्वारा चयनित लेखपालों को नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम किया जाना था किंतु उस पर भी पर रोक लगा दिया गया था।  माननीय उच्चतम न्यायालय का आदेश है की भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया जाए और कोई भी नियुक्त पत्र वितरण नहीं किया जाएगा। 08 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय द्वारा इस मामले में सुनवाई की जानी थी किन्तु किसी कारण वश अगली तारीख दे दी गई है। 29 अप्रैल 2024 को सुनवाई की अगली तारीख तय की गई है। हालांकि स्टे बरकरार रहेगा। 

सोशल मीडिया पर जो नोटिस वायरल हो रही है। वह फिलहाल राजस्व लेखपालों के वेतन वृद्धि संबंधी याचिका पर सुनवाई संबंधित है इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान कहां कि अगले चार माह में प्रदेश के मुख्य सचिव और सरकार को संज्ञान लेना चाहिए कि राजस्व लेखपाल का वेतन 2000 ग्रेड पे से बढ़ाकर 2800 ग्रेड पर कर दिया जाए हालांकि अंतिम निर्णय प्रदेश सरकार का होगा। 

क्या है पूरी खबर 

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा राजस्व लेखपाल के 8085 पदों के लिए परिणाम 31 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था कुछ उम्मीदवारों ने किसी प्रश्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके चलते इस प्रश्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 18 फरवरी 2024 को सुनवाई की गई जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कुछ नए आदेश जारी किए हैं। 

आईए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट ने लेखपाल के 8085 पदों के परिणाम के बारे में क्या कहा 

19 फरवरी 2024 को सुनवाई के बाद राजस्व लेखपाल के लिए सुप्रीम कोर्ट केस ऑर्डर

उज्जवला प्रश्न केस केवल सुप्रीम कोर्ट में ही चलेगा,किसी हाई कोर्ट में नही

21 नवंबर से पहले हाई कोर्ट में फाइल किए गए सारे केस को हाई कोर्ट को 4 हफ्ते में निपटाकर सुप्रीम कोर्ट में बताना होगा।

21 नवंबर 2023 के बाद कोई भी केस हाई कोर्ट द्वारा नही सुना जायेगा UPSSSC Lekhpal ReExam 

अगली सुनवाई 22 मार्च 2024 को आयोजित होगी। 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा राजस्व लेखपाल के 8085 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी किया जा चुका था इसका उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार था 8085 पदों के सापेक्ष 7897 उम्मीदवारों को ही अंतिम रुप से चयनित किया गया था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अंतिम परिणाम 31 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था अब उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार था किंतु उच्चतम न्यायालय ने नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम पर रोक लगा दिए नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम 23 फरवरी 2024 वाराणसी में आयोजित किया जाना था किंतु अब इस पर रोक लगा दी गई है उम्मीदवार परीक्षा का अंतिम परिणाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते थे UP लेखपाल 2023 में अंतिम रूप से चयनित 7897 अभ्यर्थियों की कट ऑफ ( 100 मार्क्स में से) Lekhpal Re Exam Date Out

मुख्य परीक्षा की कट ऑफ अंक इस प्रकार थीं 

जनरल UR कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 83.25 

ईडब्ल्यूएस EWS वर्ग की उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 81.25 

ओबीसी OBC वर्ग की उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 81.25 

महिला PH वर्ग की उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 77.25

अनुसूचित जाति SC वर्ग के लिए कट ऑफ 75 

अनुसूचित जनजाति ST वर्ग के लिए कट ऑफ सत्ता 67.50

कब आयोजित हुई थी मुख्य परीक्षा 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल के 8085 पदो के लिए विज्ञापन जनवरी 2022 मे जारी किया गया था इसके मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया फिर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तर कुंजी जारी की गई उसके पश्चात अभिलेख परीक्षण के लिए परिणाम जून 2023 में घोषित किया गया अब अभिलेख परीक्षण में शामिल हुए उम्मीदवारों को अन्तिम परिणाम का बेसब्री से इंतजार था 



Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT