RSMSSB Revised Yearly Exam Calander हुआ जारी, CET Graduation 2024 इस दिन होगी आयोजित

 

RSMSSB Revised Yearly Exam Calander हुआ जारी, CET Graduation 2024 इस दिन होगी आयोजित...

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड RSMSSB द्वारा नया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। ज़ारी परीक्षा का कैलेंडर के अनुसार विभिन्न परीक्षा की तिथि घोषित की गई है। अभ्यर्थी विस्तृत परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajsthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस पोस्ट के माध्यम से नीचे कुछ महत्व पूर्ण परीक्षा की तिथि आपसे साझा कर रहे हैं।

कुछ महत्तवपूर्ण परीक्षा की तिथियां 

पर्यवेक्षक महिला आगनवाड़ी कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा जो कि NON CET है 22 जून 2024 को आयोजित की जाएगी

कनिष्ठ अनुदेशक फिटर सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 20 जून 2024 दिन बुधवार को आयोजित होगी यह परीक्षा भी NON CET आधार पर आयोजित होनी है 

कनिष्ठ अनुदेशक इलेक्ट्रीशियन सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 29 जून 2024 दिन बुधवार को आयोजित होगी यह परीक्षा भी NON CET आधार पर आयोजित होनी है। 

कनिष्ठ अनुदेशक मैकेनिकल डीजल सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 27 जुलाई 2024 दिन बुधवार को आयोजित होगी यह परीक्षा भी NON CET आधार पर आयोजित होनी है। 

पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2024 जो कि CET Graduation के आधार पर आयोजित होनी है 13 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। 

CET (Graduation) 2024 परीक्षा सितंबर एवं CET (12th) परीक्षा अक्टूबर माह में आयोजित की जाएगी। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ये परीक्षा हो चुकी है आयोजित

संविदा नर्स भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 3 फरवरी 2024 को किया जाना निश्चित हुआ है यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से सुबह 11:30 तक अर्थात डेढ़ घंटे में आयोजित की जाएगी

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनम भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन दोपहर 3:00 से शाम 4:30 बजे तक किया जाना निश्चित हुआ है यह परीक्षा 3 फरवरी 2024 को दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया जाएगा यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक आयोजित की जाएगी परीक्षा 2 घंटे की होगी

परीक्षा के अंतर्गत प्रत्येक प्रश्न के आगे 5 गोले दिए जाएंगे प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए होंगे ए ,बी ,सी और डी इन चारों में से उम्मीदवारों को कोई एक विकल्प चुनना होगा जिसमें सिर्फ प्रश्न का उत्तर कोई एक ही विकल्प सही होगा अगर उम्मीदवार कोई प्रश्न नहीं करना चाहता है तो उसे उस प्रश्न के सामने गोला E को गहरा करना होगा 

यदि पांचो विकल्प में से कोई भी विकल्प गहरा नहीं किया गया होगा तो उस प्रश्न के नेगेटिव मार्किंग के रुप में 1/3 अंक काट लिए जाएंगे

प्रत्येक प्रश्न के लिए कम से कम एक विकल्प /गोला भरा है या नहीं इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त से 10 मिनट दिए जाएंगे

इन परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल ई एडमिट कार्ड जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajsthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे उम्मीदवार अन्य भ्रामक खबरों से बचकर अधिकारिक वेबसाइट को लगातार विजिट करते रहें


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT