UP POLICE ADMIT CARD: निर्धारित तिथि के एक दिन पहले ही जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस Direct Link से करें डाउनलोड...
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस लिखित परीक्षा 2023 का विस्तृत एडमिट कार्ड कल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा 10 फरवरी 2024 को ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई थी हालांकि दिनभर वेबसाइट की व्यस्तता के चलते उम्मीदवार रात में ही अपना एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकें। लड़कियों का परीक्षा शहर अपने जिले में ही दिया गया है जबकि लड़कों को भी कुछ प्रतिशत परीक्षा शहर अपने जिले में और कुछ प्रतिशत बाहर भेजा गया है विस्तृत एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट और कल यानी 13 फरवरी 2024 को दोपहर 12:00 बजे के बाद दिखाई देने लगेगी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की सहायता से उम्मीदवार विस्तृत एडमिट डाउनलोड कर सकेंगे जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम और कितने बजे परीक्षा में उपस्थित होना है कि पाली में आपकी परीक्षा आयोजित हो रही है सब दिशा निर्देश दिए रहेंगे।
क्या है पूरी खबर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा 60244 आरक्षी नागरिक पुलिस पुरुष /महिला पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थीं। 20 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी 20 जनवरी 2024 के बाद से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी का बेसब्री से इंतजार था अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर की जानकारी का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से अपना परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तृत एडमिट कार्ड जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम कितने समय परीक्षा में उपस्थित होना है आदि दिशा निर्देश 13 फरवरी 2024 को जारी किए जाएंगे उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे अधिकारिक वेबसाइट का पता www.uppbpb.gov.in हैं।
कब आयोजित होगी लिखित परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 हेतू 23 दिसंबर 2023 को 60244 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था जिसकी लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में दिनांक 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार और 18 फरवरी 2024 दिन रविवार को दो पालियों मे प्रातः 10 से दोपहर 12:00 बजे एवं दोपहर को 3.00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जानी है।