Current Affairs : UPPSC RO ARO UPP सहित सभी परिक्षाओं के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रश्न, जरूर देखे

 


Current Affairs : UPPSC RO ARO UPP सहित सभी परिक्षाओं के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रश्न, जरूर देखे...

एमएस स्वामीनाथन अवार्ड

√ चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हरियाणा के वाइस चांसलर प्रोफेसर बीआर कांबोज को एमएस स्वामीनाथन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

√ यह सम्मान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने प्रदान किया।

 'राहत वाणी सेंटर'

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन हेतु अर्ली वार्निंग सिस्टम का उद्घाटन किया गया।

हट्टी समुदाय - हिमाचल प्रदेश

√ हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले के तान-गिरी क्षेत्र के हट्टी समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिया है।

√ हट्टी समुदायों के बीच एक कठोर जाति व्यवस्था है- भट और खश उच्च जातियाँ हैं, जबकि बधोई उनसे नीची जाति है। 

√ हट्टी समुदाय ‘खुंबली’ नामक एक पारंपरिक परिषद द्वारा शासित है, जो हरियाणा के खाप पंचायत की तरह सामुदायिक मामलों को देखती है।

संवैधानिक उपबंध

• अनुच्छेद 366(25): यह अनुसूचित जनजातियों को उन जनजातियों के रूप में परिभाषित करता है जिन्हें इस संविधान के प्रयोजनों के लिए अनुच्छेद 342 के तहत एसटी माना जाता है।

• अनुच्छेद 342(1): राष्ट्रपति राज्य के राज्यपाल से परामर्श के बाद किसी राज्य में एसटी को अधिसूचित कर सकते हैं। 

• अनुच्छेद 342(2): यह किसी जनजाति को इस सूची में आगे शामिल करने या बाहर करने की बात करता है।

रामायण वैक्स म्यूजियम

√ निर्माण स्थान:- अयोध्या

√ रामायण वैक्स म्यूजियम के डायरेक्टर केरल के आर्टिस्ट सुनील कंडेलू  हैं।

√ वैक्स म्यूजियम के लिए मोम से स्टैचू बनाए जाते हैं

 फ़िलाडेल्फ़ी कॉरिडोर' 

√ मिस्र और ग़ज़ा की पट्टी के बीच 14 किलोमीटर का सीमाई क्षेत्र है. इसके उत्तर में भूमध्य सागर और दक्षिण में इसराइली क्षेत्र करम अबू सालेम है.

√ सन 1979 के मिस्र-इसराइल शांति समझौते के तहत इस कॉरिडोर को बफ़र ज़ोन घोषित किया गया था. इसकी व्यवस्था इसराइल के पास थी. मगर 2005 में इसराइल ने यह क्षेत्र ख़ाली कर दिया।

श्रेष्ठ योजना

√ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी 

√ इसका मूल उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करके अनुसूचित जाति के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का उत्थान करना है। 

√ इस योजना में 2.5 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले हाशिये पर रहने वाले आय-वर्ग से आने वाले अनुसूचित जाति समुदाय के छात्र पात्र हैं।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT