Current Affairs RO ARO PCS 2024 UPP : दिसंबर 2023 के महत्वपूर्ण समसामयिक प्रश्नों का संग्रह, देखिए अपडेट

Current Affairs RO ARO PCS 2024 UPP : दिसंबर 2023 के महत्वपूर्ण समसामयिक प्रश्नों का संग्रह, देखिए अपडेट...

74वां भारतीय सेना दिवस 2024 प्रतिवर्ष मनाया जाता हैं- 15 जनवरी को

इस वर्ष की थीम- राष्ट्र की सेवा में (In Service of the Nation)

यह दिवस 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय प्रमुख जनरल के.एम. करिअप्पा की नियुक्ति की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. 

भारतीय सेना के प्रमुख- जनरल मनोज पांडे

रोन नदी

 स्विट्जरलैंड के जेनेवा से होकर बहती हुई भूमध्य सागर में लियोन की खाड़ी में गिरती है।

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सर्वशक्ति लॉन्च किया

ऑपरेशन सर्व शक्ति का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ बेल्ट (द्रोणी) में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालना है।

2003 के सफल ऑपरेशन सर्प विनाश के बाद तैयार किया गया यह ऑपरेशन खुफिया-आधारित कार्यों पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति बहाल करना है।

जापान 

मुख्यतः चार द्वीपों ( जिंनका उत्तर से दक्षिण अनुक्रम है ) होकैडो, होन्शू, शिकोकू और क्यूशू का समूह है।

 उपर्युक्त चारों द्वीपों में (होन्शू सबसे बड़ा है। जापान की राजधानी टोक्यो इसी द्वीप पर स्थित है।

अभ्यास-अयुत्या: अयोध्या से संबंधित भारत-थाईलैंड का पहला नौसेना अभ्यास

एक ऐतिहासिक कदम में, भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना ने उद्घाटन 'अभ्यास-अयुत्या' नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया, जो अयोध्या और अयुत्या के प्राचीन शहरों के बीच एक अटूट संबंध का प्रतीक है।

भारत के नए टाइगर रिजर्व

 51वाँ - श्रीवल्लीपुत्तुर मेघमलाई (तमिल.),

 52वाँ - रामगढ़ विषधारी (राजस्थान)

53वाँ - रानीपुर टाइगर रिजर्व (यूपी) 

54वाँ - वीरांगना दुर्गावती (MP) 

55वाँ - धौलपुर - करौली (राजस्थान)

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफ़ोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (OPHI) ने साल 2010 में शुरू किया था।यह सूचकांक तीन आयामों (स्वास्थ्य, शिक्षा, और जीवन स्तर) के 10 संकेतकों में अभाव को मापता है।स्वास्थ्य में: पोषण, बाल मृत्यु दर शिक्षा में:  स्कूली शिक्षा के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति जीवन स्तर में- खाना पकाने का ईंधन, स्वच्छता, पीने का पानी, बिजली, आवास, संपत्ति

चर्चा पत्र के प्रमुख बिंदु:

भारत में बहुआयामी गरीबी वर्ष 2013-14 में 29.17 फीसदी से घटकर वर्ष 2022-23 में 11.28 फीसदी रह गई।इस अवधि में लगभग 24.82 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले।राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश 5.94 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकलने के साथ सूची में प्रथम है।बिहार 3.77 करोड़ और मध्य प्रदेश 2.30 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के सभी 12 संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।इस पत्र के अनुसार, भारत वर्ष 2030 से पहले ही सतत विकास लक्ष्य(SDG) 1.2  हासिल कर सकता है।

डायरेक्ट-टू-मोबाइल

सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक ऐसी तकनीक लॉन्च करने की योजना है, जिसमें बिना सिम कार्ड या इंटरनेट कनेक्शन के मोबाइल पर वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकेंगे।इसके लिए 470-582 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को रिजर्व किए जाने की सम्भावना है।वर्ष 2023 में D2M तकनीक की टेस्टिंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट बेंगलुरु, कर्तव्य पथ और नोएडा में चलाए गए थे।इसका परीक्षण जल्द ही 19 शहरों में किया जाएगा।इसे सांख्य लैब्स और IIT कानपुर द्वारा विकसित किया गया है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT