Current Affairs 07 January 2024 : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न

 


Current Affairs 07 January 2024 : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न...

नो योर आर्मी फेस्टिवल

‘नो योर आर्मी, 2024'  फेस्टिवल का आयोजन लखनऊ में स्थित सेना के मध्य कमान (सूर्या कमान) में किया जा रहा है।

उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पहली बार नई दिल्ली से बाहर इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

हरित आवरण सूचकांक

 हरित आवरण के व्यापक आकलन को "हरित आवरण सूचकांक" कहा जाता है। 

 इस सूचकांक को राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) के द्वारा तैयार किया जाता है। 

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) 

इसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है।

 यह  उपग्रह डेटा रिसेप्शन के लिए ग्राउंड स्टेशन स्थापित करने, डेटा उत्पाद तैयार करने और रिमोट सेंसिंग अनुप्रयोगों को विकसित करने में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। 

काबो डेलगाडो गैस क्षेत्र, मोजाम्बिकमे स्थित है जो कि हाल ही में चर्चा में रहा 

 मोजाम्बिक में काबो डेलगाडो गैस क्षेत्र है, जो आंशिक रूप से भारतीय ऊर्जा कंपनियों के स्वामित्व में है।हाल ही में कतर के साथ विवाद के कारण यह क्षेत्र  चर्चा में आया है क्योंकि प्राकृतिक गैस की आपूर्ति हेतु सक्षम इस क्षेत्र के कारण भारत की कतर पर प्राकृतिक गैस की निर्भरता कम की जा सकती है।

 टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2023

 पर्सन ऑफ द ईयर 2023 - टेलर स्विफ्ट

 सीईओ ऑफ द ईयर 2023 - सैम आल्टमैन

 एथलीट ऑफ द ईयर 2023 - लियोनेल मेसी

भारत के ऑपरेशन से संबंधित देश

आपरेशन करुणा- म्यांमार ,ऑपरेशन कावेरी- सूडान, ऑपरेशन दोस्त - तुर्की सीरिया ,ऑपरेशन गंगा - यूक्रेन, ऑपरेशन देवी शक्ति- अफगानिस्तान, ऑपरेशन अजय- इजरायल

मेघालय की लाकाडोंग हल्दी को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया

मिज़ोरम के नए मुख्यमंत्री बने लालदुहोमा

राज्यपाल:- हरि बाबू कमभमपति

लोकसभा सीट:- 1, राज्यसभा सीट:- 1, विधानसभा सीट:- 40

 ट्रांसजेंडर रेशमा प्रसाद [Hitoric Appointment] चर्चा में क्यू 

 बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ट्रांसजेंडर रेशमा प्रसाद को पटना विश्वविद्यालय की सीनेट का सदस्य मनोनीत किया है।  देश की किसी विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं।

 ईरान ने अंतरिक्ष में भेजा जैविक कैप्सूल

ईरानी संचार मंत्री ईसा ज़ारेपुर ने कहा, "देश के अंतरिक्ष उद्योग के दस-वर्षीय दस्तावेज़ के कार्यान्वयन के अनुरूप, 'लाइफ इन स्पेस' कार्यक्रम को पुनर्जीवित किया गया है।"

अंतरिक्ष जैविक कैप्सूल क्या हैं?

अंतरिक्ष जैविक कैप्सूल, चालक दल वाले या बिना चालक दल वाले मिशन अंतरिक्ष यान हैं जिन्हें मनुष्यों या जानवरों को अंतरिक्ष से लाने और ले जाने के लिए डिज़ाइन किया जाता है।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT