Current Affairs 06 January 2024 : यूपीएससी यूपीपीएससी एसएससी UPP सहित सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण समसामयिक प्रश्न, देखिए विस्तृत जानकारी


Current Affairs 06 January 2024 : यूपीएससी यूपीपीएससी एसएससी UPP सहित सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण समसामयिक प्रश्न, देखिए विस्तृत जानकारी...

 जयपुर वैक्स म्यूजियम में बाबा साहब अंबेडकर के वैक्स स्टैचू की स्थापना। मूर्ति 5 फीट 11 इंच ऊंची है, जिसका वजन लगभग 38 किलोग्राम है।

सीन नदी चर्चा में रहीं 

सीन नदी हाल ही मे खबरों मे रही जिसका मुहाना इंग्लिश चैनल में है इस नदी का प्रवाह केवल फ्रांस में है। सीन नदी के मुहाने पर फ्रांस का 'ली-हॉर्वे बंदरगाह अवस्थित है।लम्बाई लगभग 777 किमी है  पेरिस शहर सीन नदी के किनारे ही स्थित है।

अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का आयोजन भदोही मे किया गया भदोही भारत का सबसे बडा कालीन उत्पादन केन्द्र हैं मेले का आयोजन कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा किया गया।

कालीन उद्योग का निर्यात लगभग 17,000 करोड़ का है, इसमें 60 प्रतिशत योगदान उत्तर प्रदेश के 3 जनपद 

भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का है।इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 

लखनऊ में नौसेना के शौर्य संग्रहालय का निर्माण हुआ 

जिसका शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया यह नौसेना से सम्बन्धित देश का पहला ऐसा संग्रहालय होगा,जहां 5000 वर्ष पूर्व के युद्धपोतों और जलयानों को प्रदर्शित किया जायेगा।

यह संग्रहालय सोजी सिटी में आदिगंगा के रूप में विख्यात गोमती नदी के तट पर अपनी पहचान बनाएगा

रुवेन अजार भारत में इस्राइल के नए राजदूत

 नाओर गिलोन का स्थान ग्रहण किया। अजार श्रीलंका और भूटान के अनिवासी राजदूत के रूप में भी कार्यरत रहेंगे

51वां विश्व पुस्तक मेला

 प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 10 से 18 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित होगा।

मेले की थीम “बहुभाषी भारत: एक जीवंत परंपरा” रखी गई है।

इस मेले में सऊदी अरब अतिथि देश होगा।

 इसका आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है।

फ्रांस में तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा स्थापित की गई।

 इसकी स्थापना फ्रांस की राजधानी पेरिस के सेर्गी शहर में हुई है। इन्हें दक्षिण भारत का संत कबीर भी कहा जाता है।इन्होंने संगम साहित्य में 'तिरुक्कुरल' या 'कुराल' की रचना की थी।तिरुक्कुरल तीन भागों (धर्म, अर्थ और काम) में विभाजित है।

देश का पहला साइबर सुरक्षा केंद्र - चंडीगढ 

 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में देश के पहले साइबर सुरक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र को सेनकोप्स के नाम से भी जाना जाता है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT