Current Affairs 01-05 January 2024 for All Exam : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न, देखिए अपडेट

 

Current Affairs 01-05 January 2024 for All Exam : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न, देखिए अपडेट...

किसान समागम, 2024 - झारखंड

आयोजन स्थान :- खरसावां,झारखंड

विषय :- "विकसित गांव-विकसित भारत"

यह मेला कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं व कृषि अधिकारियों को अपना अनुभव किसान भाइयों-बहनों के साथ साझा करने का एक मंच है।

 इस समागम को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण 

मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया । 

ओपेक से बाहर हुआ अंगोला

 वर्ष 2007 में अंगोला, ओपेक में शामिल हुआ था।

अंगोला के अलग से होने से ओपेक के पास 12 सदस्य रह जायेंगे।

पेट्रोलियन निर्यातक देशों का संगठन (OPEC)-

यह एक स्थायी अंतर-सरकारी संगठन है।

 इसकी स्थापना 1960 में बगदाद सम्मेलन के दौरान ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब तथा वेनेजुएला द्वारा की गयी थी।

मुख्यालय - वियना (ऑस्ट्रिया)

पालना योजना

 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘पालना’ योजना के तहत पूरे भारत में आँगनवाड़ी केंद्रों के भीतर 17,000 क्रेच स्थापित करने की योजना बनाई है।

जुलाई 2022 में, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत राष्ट्रीय क्रेच योजना को पालना योजना में बदल दिया था।

गेलेफू स्मार्ट सिटी परियोजना - भूटान

 भूटान के राजा ने असम के साथ अपनी सीमा पर 1,000 वर्ग किमी से अधिक के क्षेत्र में एक विशाल "अंतर्राष्ट्रीय शहर" बनाने की योजना की घोषणा की है

भारत सरकार ने गेलेफू तक पहली भारत-भूटान रेलवे लाइन के निर्माण के लिये सहमति व्यक्त की है।

 इस परियोजना में "शून्य उत्सर्ज़न" उद्योग तथा सतत विकास का ध्यान रखा जायेगा।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT