Current Affairs 01-03 January 2024 : सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न, देखिए अपडेट

 


Current Affairs 01-03 January 2024 : सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न, देखिए अपडेट...

  01 जनवरी से 2024 से 3 जनवरी 2024 के मध्य सभी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

टॉप हेडलाइंस

 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु राज्य के ‘तिरुचिरापल्ली’ में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

2. ‘रूस’ ने 2024 BRICS की अध्यक्षता संभाली है।

3. जनवरी 2024 में भारत और ‘संयुक्त अरब अमीरात’ (UAE) के बीच ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है।

4. ‘फेलिक्स त्सेसीकेदी’ ‘कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य’ के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं।

5. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर ‘बी.आर कंबोज’ को प्रतिष्ठित एम.एस.स्‍वामीनाथन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। 

6. पाकिस्‍तान के चुनाव आयोग ने 2024 के राष्‍ट्रीय चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ‘इमरान खान’ का नामांकन खारिज किया है।

7. खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग का मुक़ाबला ‘नई दिल्ली’ में आयोजित किया जाएगा।

8. ‘केरल’ राज्य सरकार ने एक नई ई गवर्नेंस पहल ‘K-स्मार्ट’ को लॉन्च किया है।

9. इसरो द्वारा ‘एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट’ (XPo Sat) को लांच किया गया है।

10. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भारत में ‘नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम’ लांच किया है।

11. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विदेशी मुद्रा सेवाओं को बढ़ाने के लिए ‘Forex Correspondent Scheme’ का अनावरण किया है।

12. 01 जनवरी को ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन’ (DRDO) ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया है।

13. हिमाचल प्रदेश के ‘हाटी समुदाय’ को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला है।

14 ‘उत्तराखंड’ राज्य सरकार ने बाहरी लोगों द्वारा कृषि और बागवानी भूमि खरीदने पर प्रतिबंध लगाया है।

15. ‘रवींद्र कुमार त्यागी’ ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के CMD के रूप में कार्यभार संभाला है। 16. सऊदी अरब के ‘मक्का’ शहर में विशाल सोने के भंडार का पता चला है।

17. वाइस एडमिरल ‘वी. श्रीनिवास’ ने दक्षिणी नौसेना कमान के 30वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOCINC) के रूप में पदभार संभाला है।

18. ‘फेलिक्स त्सेसीकेदी’ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं।

19. वित्त मंत्रालय के अनुसार पिछले नौ महीनों के दौरान जीएसटी संग्रह में ’12 प्रतिशत’ की वृद्धि दर्ज की गई है।

20. लैटिन अमेरिका और कैरिबियन व्यापार परिषद के निदेशक ‘श्री एलपी हेमंत के श्रीनिवासुलु’ को प्रतिष्ठित ‘मैन ऑफ द ईयर 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

21. देश का पहला कन्या सैनिक स्कूल उत्तर प्रदेश के ‘वृंदावन’ शहर में खोला गया है।

22. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज ‘डेविड वार्नर’ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

23. डेनमार्क की ‘क्वीन मार्ग्रेथ द्वितीय’ (Queen Margrethe II) ने अपने पद को छोड़ने की घोषणा की है।

24. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘सुधांशु पंत’ को राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

25. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के ‘गांधीनगर’ में राष्ट्रीय सहकारी डेयरी संघ कार्यालय (NCDFI) के नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी है।

26. न्यायाधीश ‘एस चंद्रशेखर’ को झारखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

27. 02 जनवरी को ‘विश्व अंतर्मुखी दिवस‘ (World Introvert Day 2024) मनाया जाएगा।

28. खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने ‘साउथ कोरिया’ देश के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है।

29. ‘उल्फा गुट’ और असम राज्य सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है।

30. चेन्नई पोर्ट, तमिलनाडु से ‘सागर परिक्रमा’ का 10वां चरण शुरू हुआ है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT