UPSSSC PET RESULT : क्या आज जारी होगा पीईटी 2023 का परिणाम, देखिए पूरी सूचना


UPSSSC PET 2023 RESULT : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 (PET 2023) के रिजल्ट को लेकर अपडेट का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा काफी समय से पीईटी 2023 के परिणाम को लेकर अपडेट जारी की जा रही है। परंतु परिणाम न घोषित होने से अभ्यर्थियों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि अभ्यर्थियों के लिए परिणाम को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना आ रही है, जिसमें परिणाम आज जारी होने की खबर है, तो अगर आपने भी इस परीक्षा में प्रतिभाग किया है, तो आइए जानते हैं परिणाम को लेकर स्पष्ट जानकारी...

आज जारी होगा परिणाम? (Will the result be released today?) -

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 (PET 2023) का रिजल्ट आज जारी किए जाने की सूचना है। बता दें कि 2023 के परिणाम को लेकर बीते कई दिनों से एक खबर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का परिणाम 5 दिसंबर 2023 को घोषित कर दिया जाएगा। जहां इस खबर से अभ्यर्थी काफी कुछ नजर आ रहे थे। यही कारण है कि अभ्यर्थी आज परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। 

क्या है रिजल्ट की स्पष्ट जानकारी (What is the clear information about the result?) -

अगर आप भी आज प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी होने की खबर से खुश है, तो आपके लिए थोड़ी निराशा भरी सूचना है। बता दें कि जब 5 दिसंबर 2023 को परिणाम जारी होने की खबर वायरल हुई थी, तभी यह स्पष्ट हो गया था कि यह खबर फर्जी है। आयोग द्वारा ऐसी कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है। वहीं इसके बाद जब आज परिणाम जारी होने की खबर सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों ने आज भी यही कहा कि यह खबर आयोग द्वारा जारी नहीं की गई है और आज परिणाम जारी नहीं होगा। 

4 शिफ्ट में आयोजित हुई परीक्षा (Examination conducted in 4 shifts) -

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 का आयोजन दो दिन में ही संपन्न किया जाना निर्धारित किया गया था। जहां यह परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को कुल 4 पालियों में आयोजित की गई। जिसमें 28 अक्टूबर को हुई परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई और वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इसी अनुसार 29 अक्टूबर की परीक्षा भी आयोजित की गईं। 

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT