UP POLICE BHARTI : यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर दीपावली के बाद शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जल्द आएगी अधिसूचना


UP POLICE CONSTABLE BHARTI 2023 : यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती को लेकर नई अपडेट आ गई है। ज्ञात हो कि भर्ती बोर्ड द्वारा बीते 5 वर्षों से यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का आयोजन नहीं किया गया है, जिसके चलते अभ्यर्थी लंबे समय से पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। जहां इस वर्ष भर्ती बोर्ड द्वारा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का आयोजन किए जाने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अब नई अपडेट आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि आखिर भर्ती बोर्ड द्वारा इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी। आइए जानते हैं पूरी अपडेट..

दीपावली के बाद आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू (Application process will start after Diwali) -

यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के पदों पर भर्ती के लिए इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही खत्म किया जा सकता है। क्योंकि भर्ती को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, उसमें बताया जा रहा है कि भर्ती बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर दीपावली के तुरंत बाद अधिसूचना जारी कर सकता है। जहां अधिसूचना जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। वहीं अभ्यर्थी इस अपडेट से काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

तिथि नहीं हुई स्पष्ट (date not clear) -

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के हजारों पदों पर भर्ती को लेकर जो अपडेट सामने आ रही है, उसमें यह बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लेकिन ताजा अपडेट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि आखिर भर्ती बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया किस तिथि से शुरू की जाएगी। वहीं यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को लेकर भर्ती बोर्ड ने भी अभी कोई भी ऑफिशल जानकारी साझा नहीं की गई है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस तिथि से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 

कुल इतने पदों पर निकाली जाएगी भर्ती (Total recruitment will be done on so many posts) -

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि भले ही स्पष्ट न की हो, परंतु इन पदों पर भर्ती के लिए पदों की संख्या जरूर स्पष्ट कर दी है। हालांकि पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। बता दें कि पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 37,000 पदों पर भर्ती निकाली जानी थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार से अधिक कर दिया गया है। दरअसल अब यूपी में पुलिस कांस्टेबल के कुल 52,699 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। वहीं अब पदों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं नहीं हैं।

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT