UP POLICE BHARTI : भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बढ़ाई उम्र सीमा! देखिए पूरी अपडेट

UP POLICE  BHARTI 2023 : अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी सूचना है। बता दें कि अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल के हजारों पदों पर अधिसूचना जारी होने से पहले उम्र सीमा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। जहां उम्र सीमा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर अभ्यर्थियों की उम्र सीमा बढ़ाई जा रही है। अगर आप भी इन पदों पर अधिसूचना जारी होने से पहले उम्र सीमा बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे थे, तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर...

उम्र सीमा बढ़ाने की हो रही थी मांग (There was a demand to increase the age limit) -

यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के करीब 52 हजार पदों पर उम्र सीमा बढ़ाई जाने की मांग की जा रही थी। जहां उम्र सीमा बढ़ाए जाने को लेकर अब जो सूचना आ रही है, उसमें बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल के हजारों पदों पर अभ्यर्थियों की उम्र सीमा बढ़ा दी है। बता दें कि यह खबर अभ्यर्थियों के बीच बीते 2 दिन से लगातार वायरल हो रही है। जहां इस खबर से अभ्यर्थी भी काफी खुश हैं कि उनकी मांग को स्वीकार कर लिया गया है। 

एक बार फिर निराश हुए अभ्यर्थी (Candidates disappointed once again) -

उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को लेकर जैसे ही उम्र सीमा बढ़ाई जाने की खबर सामने आई, तो अभ्यर्थी काफी खुश हो गए। लेकिन जब अभ्यर्थियों ने उम्र सीमा को लेकर स्पष्टीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रूख किया, तो उन्हें पता चला कि अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर उम्र सीमा नहीं बढ़ाई गई है। इसके साथ ही अब अभ्यर्थियों को इन पदों पर उम्र सीमा बढ़ाए जाने की उम्मीद भी नहीं है। 

इस कारण कर रहे अभ्यर्थी मांग (For this reason the candidates are demanding) -

यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable) के पदों पर भर्ती को लेकर उम्र सीमा बढ़ाए जाने की अपनी मांग को अभ्यर्थियों के जायज बताया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि हम सरकार से केवल अपने हक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा प्रदेश में कांस्टेबल के पदों पर बीते 5 साल से कोई भर्ती क्यों नहीं निकाली गई है? बता दें कि भर्ती बोर्ड द्वारा आखिरी बार वर्ष 2018 में नागरिक पुलिस भर्ती निकाली गई थी। इसके बाद प्रदेश में कोई भर्ती नहीं निकाली गई। वहीं बीच में कोविड 19 की वजह से दो साल तक कोई भर्ती आयोजित नहीं हो पाई। इस बीच जो अभ्यर्थी आवेदन के पात्र थे, वे ओवरएज हो गए।

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT