UPSC CDS II Result 2023: यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस II एग्जाम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक की मदद से करें चेक


UPSC CDS II Result 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस परीक्षा का रिजल्ट (CDS Exam Result) घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार इस एग्जाम के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह अब आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (CDS) II का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सीडीएस II परीक्षा (CDS II Exam) का आयोजन 3 सितंबर को किया गया था. इस एग्जाम में कुल 6908 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब एसएसबी इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे. इस भर्ती अभियान के जरिए भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में कुल 349 रिक्त पद भरे जाने हैं।

UPSC CDS II Result 2023 : कब मांगे गए थे आवेदन -

इन पद पर भर्ती के लिए 17 मई से 6 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. एग्जाम में जो उम्मीदवार सफल नहीं हो सके हैं, उनकी मार्कशीट ओटीए के अंतिम नतीजे के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के अंदर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और कुछ समय तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं ।

UPSC CDS II Result 2023 : किस तरह चेक करें रिजल्ट -

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: फिर उम्मीदवार सीडीएस परीक्षा का रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अब उम्मीदवार के सामने एक पीडीएफ खुल जाएगी.

स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.

स्टेप 5: फिर उम्मीदवार पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक:-
 

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD