UP POLICE BHARTI : भर्ती बोर्ड ने EOI के लिए मांगे आवेदन, आज या कल में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

UP POLICE BHARTI 2023 : यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के पदों पर भर्ती का इंतजार करने वाले हजारों- लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आपको बता दें कि यह अपडेट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किए जाने को लेकर है। दरअसल अभ्यर्थी कई सालों से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन भर्ती बोर्ड द्वारा भर्ती को लेकर कोई भी जानकारी साझा न किए जाने से अभ्यर्थी निराश हो गए थे। हालांकि अब उनकी निराशा खत्म हो गई है। आइए जानते हैं भर्ती को लेकर पूरी अपडेट..


आज या कल में शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया (The application process may start today or tomorrow) -

यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी समय अधिसूचना जारी की जा सकती है। जानकारी की मानें तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज या कल में ही यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी तो साझा नहीं की है, लेकिन जिस प्रकार से EOI के लिए आवेदन मांगे गए थे, उस अनुसार आवेदन प्रक्रिया आज या कल में ही शुरू होने की संभावना है। 

ये है ईओआई के लिए अंतिम तिथि (This is the last date for EOI) -

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा फ‍िज‍िकल टेस्‍ट कराने के लिए विभिन्‍न एक्‍सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्‍ट यानी EOI की मांग की गई थी। जहां इसके लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी संस्थाओं को एक निर्धारित तिथि तक EOI भेजने का समय दिया था। बता दे की 16 अक्टूबर तक विभिन्न संस्थान EOI भेज सकते हैं। जहां भर्ती बोर्ड द्वारा इनमें से चयनित संस्थाओं को मौका दिया जाएगा। वहीं इसकी डेट आगे बढ़ाए जाने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 

कुल इतने पदों पर निकाली जाएगी भर्ती (Total recruitment will be done on so many posts) -

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि भले ही स्पष्ट न की हो, परंतु इन पदों पर भर्ती के लिए पदों की संख्या जरूर स्पष्ट कर दी है। हालांकि पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। बता दें कि पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 37,000 पदों पर भर्ती निकाली जानी थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार से अधिक कर दिया गया है। दरअसल अब यूपी में पुलिस कांस्टेबल के कुल 52,699 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। वहीं अब पदों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं नहीं हैं।

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT