UP POLICE BHARTI : कांस्टेबल भर्ती को लेकर आई सूचना, आवेदन से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण जानकारियां


UP POLICE BHARTI 2023 : उत्तर प्रदेश में काफी लंबे समय से पुलिस कांस्टेबल (UP POLICE CONSTABLE) के पदों पर भर्ती की राह देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सूचना है। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जायेगा। लेकिन भर्ती बोर्ड ने भर्ती को लेकर अभी आवेदन प्रक्रिया ही शुरू नहीं की है, जिसके कारण अभ्यर्थी परेशान हैं। हालांकि अभ्यर्थियों के लिए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। तो अगर आप यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं क्या हैं वो महत्वपूर्ण जानकारियां...

ईओआई भेजने की अंतिम तिथि समाप्त (Last date for sending EOI is over) -

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा फ‍िज‍िकल टेस्‍ट कराने के लिए विभिन्‍न एक्‍सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्‍ट यानी EOI की मांग की गई थी। जहां इसके लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी संस्थाओं को एक निर्धारित तिथि तक EOI भेजने का समय दिया था। बता दें कि विभिन्न संस्थान केवल 16 अक्टूबर तक ही EOI भेज सकते थे। जहां भर्ती बोर्ड द्वारा EOI भेजने वाले विभिन्न सा संस्थाओं में से किसी चयनित संस्था को ही मौका दिया जाएगा। 

कुल इतने पदों पर निकाली जाएगी भर्ती (Total recruitment will be done on so many posts) -

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि भले ही स्पष्ट न की हो, परंतु इन पदों पर भर्ती के लिए पदों की संख्या जरूर स्पष्ट कर दी है। हालांकि पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। बता दें कि पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 37,000 पदों पर भर्ती निकाली जानी थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार से अधिक कर दिया गया है। दरअसल अब यूपी में पुलिस कांस्टेबल के कुल 52,699 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। वहीं अब पदों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं नहीं हैं

अभ्यर्थियों को करना होगा ये काम (Candidates will have to do this work) -

उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल (Police Constable) के पदों पर भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन से पहले एक महत्वपूर्ण कार्य करना होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा ऐलान किया गया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले इस भर्ती के लिए ओटीआर यानी की वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करेगा, वही यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेगा। हालांकि ओटीआर प्रक्रिया कब शुरू होगी इसकी अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT