
HSSC TGT Recruitment 2023 : Haryana Staff Selection Commission ने कुछ समय पहले ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी TGT के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे. इनके लिए भर्ती की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी पास आ गई है. इसलिए अगर किसी वजह से आप इच्छुक और योग्य होने के बावजूद अभी तक अप्लाई न कर पाए हों तो अब कर दें. लास्ट डेट आने में थोड़ा ही वाक्त बाकी है. एचएसएससी टीजीटी के इन पद पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2023 है.
इस वेबसाइट से भरें फॉर्म -
आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसके लिए आपको एचएसएससी की official website पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – hssc.gov.in. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से टीजीटी पंजाबी के कुल 104 पद भरे जाएंगे. फीस जमा करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2023 है.
क्या है योग्यता -
इन पद पर आवेदन करने क लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पंजाबी इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर लेकर इसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक पाए हों. पंजाबी ऑनर्स वाले भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही डीएलएड पास होना जरूरी है. एज लिमिट 18 से 42 साल तय की गई है. पात्रता संबंधी जानकारियां और भी हैं जिनके बारे में डिटेल वेबसाइट से पता कर सकते हैं.
शुल्क कितना देना होगा -
इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 150 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, बीसी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 75 रुपये शुल्क देना होगा. सेलेक्शन लिखित परीक्षा और सोशियो-इकोनॉमिक क्राइटेरिया और एक्सपीरियंस देखकर होगा. सैलकी 44 हजार के करीब है, ये बेसिक पे है. सारे एलाउंस मिलाकर ये महीने के 80 हजार तक पहुंच सकती है.
यहां देखें नोटिस -
इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।