
GATE 2024: फरवरी में होगी परीक्षा -
GATE 2024 परीक्षा का आयोजन आमतौर पर फरवरी की शुरुआत में ही किया जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है। परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर की जा सकती है। यह तिथियां फिलहाल अस्थायी हैं। जल्द ही एग्जाम की भी सटीक डेट जारी कर दी जाएगी।
दो पालियों में होगी परीक्षा -
गेट परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
GATE 2024 : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन -
सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट साइट gate 2024 .iisc.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर GATE 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा, जब एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद, अपना व्यक्तिगत विवरण प्रदान करें और फ़ॉर्म भरें। अब दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें। इसके बाद, आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर टैप करें। अब अपने उपयोग के लिए GATE फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें। इसके बाद उसका एक प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।