
UPSSSC Forest Guard Result Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक/वन दारोगा भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी की तरफ से वन विभाग उत्तर प्रदेश में कुल 701 वन रक्षक पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान जारी है। यूपीएसएसएससी वन रक्षक मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल (रविवार), 2023 को आयोजित की गई थी। जिसकी फाइनल उत्तर कुंजी 07 जून, 2023 को जारी की गई थी।
श्रेणीवार पदों का विवरण -
सामान्य 288
ईडब्ल्यूएस 70
अन्य पिछड़ा वर्ग 163
अनुसूचित जाति 160
अनुसूचित जनजाति 20
कुल 701 वनरक्षक
इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।