EMRS Recruitment 2023 : 10000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, करें तत्काल आवेदन अंतिम तिथि नजदीक


EMRS Recruitment 2023: देश भर के 4 हजार से अधिक Eklavya Model Residential Schools (EMRS) में 10 हजार से अधिक TGT, PGT, प्रिंसिपल, हॉस्टल वार्डेन और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा संचालित इन स्कूलों में 10 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन की आज यानी शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 को आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, emrs.tribal.gov.in पर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

NESTS EMRS PGT, प्रिंसिपल, नॉन-टीचिंग भर्ती 2023 अधिसूचना PDF लिंक -


NESTS EMRS TGT, हॉस्टल वार्डेन भर्ती 2023 अधिसूचना PDF लिंक -


NESTS EMRS भर्ती 2023 आवेदन लिंक -


NESTS EMRS टीचिंग, नॉन-टीचिंग भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा। प्रिंसिपल पदों के लिए शुल्क 2000 रुपये, TGT और PGT पदों के लिए शुल्क 1500 रुपये और हॉस्टल वार्डेन व अन्य नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है।

EMRS Recruitment 2023: आवेदन से पहले जानें योग्यता -

TGT पदों के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषयों के साथ स्नातक डिग्री और बीएड डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को सीटीईटी उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, टीजीटी म्यूजिक, आर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए B.ed और CTET अनिवार्य नहीं है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

इसी प्रकार, PGT पदों के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में पीजी डिग्री के साथ बीएड उत्तीर्ण होना चाहिए। pgt पदों के लिए सीटीईटी जरूरी नहीं है और पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए बीएड डिग्री जरूरी नहीं है। पीजीटी पदों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है। अधिक जानकारी, अन्य पदों के लिए योग्यता और इस भर्ती के अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT