BPSC RECRUITMENT : सरकारी विभाग में निकली विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करना है आवेदन

BPSC Recruitment 2023 : Bihar Public Service Commission (BPSC) की ओर से सहायक पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को किया गया था। जिसके बाद प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट 17 जुलाई को जारी कर दिया गया। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उन्हें मुख्य एग्जाम में भाग लेना होगा। मुख्य एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। बीपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू होकर 16 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी।

BPSC Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन -

BPSC असिस्टेंट भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती मुख्य एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म से संबंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

अब आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉग इन करना होगा।

सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज एवं विवरण दर्ज करें।

पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंटआउट अवश्य निकालें।

कब आयोजित होगी परीक्षा -

BPSC असिस्टेंट भर्ती 2023 मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2023 को किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न -

मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को दो प्रश्न पत्र हल करने होंगे। पहला पेपर हिंदी का होगा वहीं दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन विषय से होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवरों को 2:30 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। हिंदी प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक तय किया गया है। सामान्य अध्ययन पेपर में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित और रीजनिंग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT