UGC NET Answer Key 2023 : UGC NET की उत्तर कुंजी इस दिन होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड


UGC NET Answer Key 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET 2023 की उत्तर कुंजी जारी करेगी तमाम छात्र जिन्हों ने UGC NET की परीक्षा दी है, वहां उत्तर कुंजी का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं... तो बता दे ऐसे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आ चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि प्रोविजनल UGC NET Answer Key 2023 9 जुलाई तक जारी हो सकती है. उम्मीदवार जो भी उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 
उत्तर कुंजी (UGC NET Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2023 कब हुई थी परीक्षा -

UGC NET June 2023 फेज I परीक्षा 13 जून से 17 जून 2023 तक केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
NTA ने UGC NET फेज 2 परीक्षा 19, 20, 21 और 22 जून, 2023 को आयोजित की गई थी।

उत्तर कुंजी होने के बाद कैसे डाउनलोड करें -

UGC NET Answer Key जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ पर क्लिक करके भी देख सकते है।

साथ ही नीचे दिए गए इन  स्टेप्स के जरिए भी उत्तर कुंजी
 (UGC NET Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

उत्तर कुंजी जांचें और उसका PDF बनाकर डाउनलोड करें।

आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD