
BSF Admit Card 2023 : सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से ग्रुप बी व सी के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये गये हैं जहां से आप रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा।
BSF Admit Card 2023 -
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ग्रुप 'बी' व 'सी' के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए फेज-1 एग्जाम का आयोजन 6 अगस्त 2023 को किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
BSF Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड -
BSF ग्रुप B व C भर्ती 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको rectt.bsf.gov.in पर जाना है।
इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Downloaded Admit card of BSF Multi Post Exam scheduled on 6th Aug 2023 का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
अब एक नए पेज पर आपको रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
BSF एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें:- https://cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/82549/login.html
BSF Recruitment 2023 Exam Date: कब होगी परीक्षा -
BSF की ओर से विभिन्न पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त 2023 को किया जाएगा। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 से दोपहर 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक एवं तीसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सायं 4:30 से 6:30 तक आयोजित की जाएगी। सभी शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ध्यान रखें की एग्जाम केंद्र पर उन्हें एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। तय समय के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
एग्जाम के समय उम्मीदवार एडमिट कार्ड एवं वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं वैलिड पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री प्रदान नहीं की जाएगी।
इसी तरह की अप्डेट्स हम लगातार आपको देते रहते हैं और अगर आप चाहते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर और अपडेट आपको सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हरे रंग की पट्टी वाले लिंक पर क्लिक करिये।