Allahabad University Admission 2023 : RTMM काॅलेज की काउंसलिंग नोटिस जारी, देखें पूरी प्रक्रिया

.
Allahabad University Admission 2023 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय CUET UG, PG, IPS, LAW सभी कोर्सेज के प्रवेश परीक्षाओ के परिणाम जारी किए जा चुके है। मेन कैंपस इलाहाबाद विश्वविद्यालय में CUET UG के रजिस्ट्रेशन शुरू है जबकि PG काउंसिलिंग की प्रकिया भी धीरे धीरे कुछ विभागों में शुरू होने को है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगठक काॅलेज स्वयं अपनी प्रकिया अपनाने को स्वतंत्र है। CUET UG परिणाम अभी विश्वविद्यालय को प्राप्त नही हुए है। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगठक महिला काॅलेज राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय ने अपने यहाँ CUET UG व PG की काउंसलिंग नोटिफिकेशन जारी की है। आइए जानते है पूरी प्रकिया, सीट्स व फीस :

RTMM काॅलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सूचना -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संगठक महिला महाविद्यालय है राजर्षि टंडन गर्ल्स काॅलेज, ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का हिस्सा नही है राजर्षि टंडन गर्ल्स काॅलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संगठक काॅलेज है जो कि मालवीय नगर प्रयागराज में स्थित है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इस संगठक काॅलेज में BA, BCOM, MA HINDI व MA POLITICAL SCIENCE कोर्सेज उपलब्ध है। बताते चले कि MA HINDI और MA POLITICAL SCIENCE में नाॅनस्ब्जेक्ट सीट्स भी उपलब्ध है।

RTMM काॅलेज में कितनी सीट्स -

MA HINDI : 63 सीट्स 

MA POLITICAL SCIENCE : 63 सीट्स 

Bachelors of Arts (BA) : 560 

Bachelors of Commerce (BCOM) : 150

RTMM काॅलेज फीस स्ट्रक्चर -

BA : 4800 एक साल

BCOM : 12 हजार एक साल

MA HINDI : 5100 एक साल

MA POL. SCIENCE : 5100 एक साल

कब से और कैसे करे आवेदन -

RTMM काॅलेज के प्राचार्य डाॅ रंजना त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन के काउंसलिंग नोटिफिकेशन जार की जा चुकी है। इन कोर्सेज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाओ में शामिल छात्राएँ उपलब्ध कोर्सेज के लिए सीमित सीटों पर अपना नामांकन सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 16 जुलाई 2023 से काॅलेज के कार्य दिवसो पर कार्यालय में संपर्क कर सकती है। बताते चले कि BA फार्म शुल्क 200, BCOM फार्म शुल्क 500 और MA फार्म शुल्क 500 रूपये निर्धारित है। 

फार्म लेने के बाद आप फार्म भरिए, संबंधित दस्तावेज व फीस जमा करिए और सीधे आपका नामांकन सुनिश्चित हो जाएगा।

काॅलेज प्रवेश संपर्क सूत्र :

0532-2971940, 9450586884, 9792141333.

अन्य सभी अपडेट के लिए आप हमारे वेबसाइट Allahabad University Family डाॅट Com से जुडे रहिए, साथ ही आप हमारे इंस्टाग्राम Allahabad University Family व Play Store से Allahabad University Family ऐप भी डाउनलोड कर अपडेट रह सकते है।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT