ICAR AIEEA : AICE 2023 आवेदन सुधार @icar.nta.nic.in पर शुरू, जानिये कब से और कैसे कर सकते हैं सुधार?


ICAR AIEEA 2023 : The National Testing Agency ने पहले ही ICAR Entrance Examinations AIEEA (PG) and ICAR Entrance Examinations AICE-JRF/SRF(Ph.D) कार्यक्रम परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। एनटीए ने आईसीएआर एआईईईए, एआईसीई 2023 आवेदन प्रक्रिया 23 जून, 2023 को समाप्त कर दी। पहले, इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून, 2023 थी।

 सुधार विंडो कब से खुल रही है? -

सुधार विंडो को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है और इसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि CAR AIEEA, AICE 2023 आवेदन सुधार आज, 25 जून, 2023 से शुरू हो रहा है। बाकी डिटेल्स हम नीचे दे रहे हैं।

कब और किस माध्यम से होगी परीक्षा ? -

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ICAR AIEEA, AICE 2023 परीक्षा 9 जुलाई, 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।  प्रवेश परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत खाते में लॉग इन करना होगा।

हमारी खबर पूरी तरह पढ़िए हर एक बारी की समझ ने के लिए और ये भी जानने के लिए कि करेक्शन विंडो कब बंद होगी

ICAR AIEEA, AICE 2023 आवेदन पत्र को कैसे संपादित करें -

फॉर्म को संपादित करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें -

आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in पर जाएं

होमपेज पर उपलब्ध “उम्मीदवार गतिविधि” विकल्प पर जाएं।

दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करें “Correction window for ICAR AICE-JRF/SRF (Ph.D.)-2023” or “Correction window for ICAR AIEEA (PG)-2023"

आवश्यकता के अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें

भरा हुआ आवेदन पत्र पृष्ठ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

आवश्यक परिवर्तन करें और उनकी समीक्षा करें।

एक बार हो जाने पर, “सबमिट” बटन दबाएँ।

आगे की जरूरतों के लिए पेज डाउनलोड करें

कब होगी सुधार विंडो बंद -

ICAR AIEEA, AICE 2023 2023 सुधार विंडो 27 जून, 2023 को निष्क्रिय कर दी जाएगी। एक बार सुधार विंडो बंद होने के बाद, एनटीए आईसीएआर एआईईईए, एआईसीई 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD